फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नौचंदी एक्सप्रेस के दो बार जाम हुए ब्रेक, निकला धुंआ, यात्रियों में अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस में शुक्रवार को दो बार ब्रेक जाम होने की समस्या आई। पहली बार रायबरेली स्टेशन पर ट्रेन को 45 मिनट रोक कर समस्या दूर की गई। वहीं, दोबारा दिक्कत आने पर ऊंचाहार स्टेशन पर भी पौन घंटे ट्रेन रुकी। इससे ट्रेन की लेटलतीफी बढ़कर सवा दो घंटे हो गई। ब्रेक जाम होने के कारण पहियों से धुंआ भी निकला। इससे यात्रियों में अफरातफरी रही।
विज्ञापन

नौचंदी एक्सप्रेस बछरावां से छूटने के बाद रायबरेली आने वाली थी, तभी रास्ते में ब्रेक जाम होने से दिक्कत आई और पहियों से धुंआ निकलने लगा। इससे धीमी रफ्तार में ट्रेन को रायबरेली स्टेशन पहुंचाया गया। यहां ट्रेन को रोककर तकनीकी टीम ने खराबी दूर की। इसके बाद ट्रेन प्रयागराज की ओर रवाना की गई, लेकिन ऊंचाहार पहुंचने से पहले फिर पहियों से धुंआ निकलने लगा। करीब डेढ़ घंटे देरी से ऊंचाहार स्टेशन पहुंची ट्रेन रोककर खराबी दूर की गई। यातायात निरीक्षक बाल मुकुंद ने बताया कि ब्रेक जाम होने से दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें