फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने के लिए घर से निकले छात्र का शव ट्रैक पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां/शिवगढ़ (रायबरेली)। परीक्षा देने केे लिए घर से निकले एक छात्र गिरजाशंकर (20) का शव बछरावां के मल्हीपुर गांव के पास शुक्रवार रात ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

छात्र के दोनों पैर घटनास्थल से करीब 10 मीटर दूर पड़े थे। पिता जगदंबा वर्मा ने बताया कि बेटा पेपर देने की बात कहकर घर से निकला था। वह बीएससी फाइनल ईयर का छात्र था।
रात करीब ढाई बजे लाइन चेक करने बछरावां से श्रीराज नगर जा रहे ट्रैक मैन ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर अनिल कुमार सिंह को दी। सूचना पर जीआरपी दरोगा रामसहाय अवस्थी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

छात्र के पिता जगदंबा वर्मा निवासी चितवनिया ने बताया कि गिरजाशंकर बीएससी फाइनल ईयर का छात्र था। वह अपने घर से शुक्रवार दोपहर बाद रायबरेली पेपर देने गया था। शनिवार सुबह उसकी मौत की सूचना पाकर घर में कोहराम मच गया। जीआरपी रायबरेली दरोगा महेंद्र नाथ सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें