फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला अनुदेशक का शव

Mon, 12 Jan 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां। महिला अनुदेशक शालिनी सिंह (38) का शव रविवार को कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं थे। पुलिस महिला अनुदेशक के खुदकुशी किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन


अमेठी जिले के रामपुर कूची गांव की रहने वाली शालिनी पत्नी वीरभान सिंह अमावां ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय उफरामऊ में अनुदेशक के पद पर कार्यरत थीं। शालिनी अपने दो बेटियों यशिका (8) व पीहू (4) के साथ मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगतिपुरम मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थीं। पति पंजाब में प्राइवेट नौकरी करते हैं।

शनिवार शाम शालिनी अपने बच्चों को लेकर मोहल्ले के ही एक रिश्तेदार के वहां गई थी। रात में शालिनी दोनों बच्चों को रिश्तेदार के यहां छोड़कर अपने कमरे में चली आई। रविवार सुबह जब बच्चे अपने कमरे में पहुंचे, तो मां का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका देखा। चीख पुकार पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर आई पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मिल एरिया थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम ने घटना की पड़ताल की। सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी बात को लेकर महिला अनुदेशक की खुदकुशी किए जाने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शालिनी की मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें