फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: त्रिवेणी और जनता मेल रहेंगी निरस्त

Mon, 12 Jan 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनें सोमवार को निरस्त होने के कारण नहीं आएंगी। इनमें शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस, बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल और देहरादून से बनारस लौटने वाली जनता मेल शामिल हैं। कोहरे की वजह से ये ट्रेनें रद्द रहेंगी। रविवार को कोहरे की वजह से ही कई ट्रेनें विलंब से आईं, जिससे यात्रियों को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल ने पौने छह घंटे इंतजार कराया, जबकि लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर पांच घंटे और प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर दो घंटे विलंब से आई। आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस और टनकपुर से शक्ति नगर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस एक घंटे देर से पहुंची।

दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर पौन घंटे, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस जनता मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल व चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई। गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ने 15 मिनट इंतजार कराया। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें