डीएम प्रेम नारायण ने शनिवार को मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान और मनरेगा की
समीक्षा बचत भवन में की। मनरेगा से तालाबों की खुदाई के काम को धीमा बताते
हुए उस पर नाराजगी जाहिर की। आदेश दिया कि सभी बीडीओ 23 जून तक सभी तालाबों
में काम शुरू करवा दें। इसके अलावा मनरेगा के छह कार्यदायी विभागों को 22
जून तक का इस्टीमेट पास कराने का आदेश दिया है।
डीएम को समीक्षा में मिला कि मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत 1,255
तालाबों में से अब तक मात्र 600 तालाबों की खुदाई का काम ही शुरू हो पाया
है। 712 तालाबों के इस्टीमेट तो बने पर काम शुरू नहीं हो सका। डीएम ने हर
हाल में 23 जून तक तालाबों में काम शुरू कराने के आदेश दिए। मनरेगा के छह
कार्यदायी विभागों ने अब तक एक भी इस्टीमेट पास नहीं कराया है। इस पर डीएम
ने 22 जून तक हर हाल में इस्टीमेट पास कराने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने
पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।