फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तिरंगा यात्रा निकाल कर किया सेना का सम्मान

Mon, 26 May 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में शामिल परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व सदर वि​धायक अदिति सिंह व अन्य।
विज्ञापन
रायबरेली। भारतीय सैनिकों के सम्मान में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ला और सदर विधायक अदिति सिंह के नेतृत्व में शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा लिया। वंदे मातरम के नारे से पूरा शहर गूंज उठा।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जीआईसी के मैदान से हुआ। सुपर मार्केट, आंबेडकर चौराहा होते हुए डिग्री कॉलेज चौराहे तक यात्रा पहुंची। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने भारत माता की जय, जय हिंद, वंदे मातरम का जयघोष किया। परिवहन मंत्री ने कहा कि देश का सम्मान सैनिकों के सम्मान के बराबर होता है। कहा कि पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसमें भारतीय सैनिकों ने साहस और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। सदर विधायक ने कहा कि भारत किसी से कम नहीं है। हमारे सैनिक हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेव पाल, कोऑपरेटिव अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष आर बी सिंह, सुशील शर्मा,विजय बाजपेई, डा धनंजय सिंह ,नगर अध्यक्ष आशुतोष पांडेय शामिल हुए।
विज्ञापन


हिंदुस्तान जिंदाबाद... के लगाए नारे
गदागंज (रायबरेली)। दीनशाह गौरा ब्लॉक परिसर से रविवार को भाजपा नेता डॉ. अनुराग पांडेय की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा गौरा ब्लाक परिसर से होकर पूरे कस्बे में यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोग हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। इस मौके पर डॉ. अनुराग पांडेय, अशोक मिश्र, देवेश वर्मा, अनुराग मिश्र, अविनाश मिश्र, पुष्कर सिंह, डलमऊ ब्लॉक प्रमुख शिवराम रावत, पुतानी महाराज, मोनू वाजपेयी, हिमकर सिंह आदि मौजूद रहे। नसीराबाद में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।




संकट के समय एकजुटता जरूरी

बछरावां। कस्बे के दयानंद डिग्री कॉलेज में रविवार को भाजपा के प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक रामलाल अकेला के निर्देशन में तिरंगा यात्रा दयानंद डिग्री कॉलेज से शुरू होकर पूरे कस्बे में निकाली गई। उन्होंने कहा कि संकट के समय सभी को एकजुट रहना चाहिए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अमन सिंह दउवा, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, प्राचार्य सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री मारुति मिश्र, भगवान कुमार अवस्थी, राजकुमार गुप्ता, अमित चौधरी, मनोज मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें