फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 डॉक्टरों ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी

Tue, 13 Sep 2016 12:48 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को जिला चिकित्सालय के टेलीमेडसिन सेंटर में बैठक में मौजूद चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीरबल समेत अन्य डॉक्टरों से अभद्रता के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना खफा अस्पताल के सभी 30 चिकित्सकों ने सामूहिक इस्तीफा देने की धमकी दी है।
विज्ञापन


डाॉक्टरों ने शहर पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार तक का समय दिया है। सोमवार को टेलीमेडिसिन सेंटर में घंटों तक डॉक्टरों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। यदि ऐसा होता तो रोगियों की परेशानी बढ़ जाएगी।

जिला अस्पताल में शनिवार रात एक रोगी की मौत के बाद उसके तीमारदारों ने डॉ. बीरबल समेत अन्य डॉक्टरों के साथ अभद्रता की थी। साथी के साथ हुई इस घटना के बाद अस्पताल के चिकित्सकों में उबाल है।
विज्ञापन


सोमवार को चिकित्सकों ने अस्पताल के टेली मेडिसिन सेंटर में बैठक कर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। डॉ. बीरबल, डॉ. अल्ताफ हुसैन, डॉ. एसपी दीक्षित, डॉ. धर्मेंद सिंह समेत सभी चिकित्सकों ने कहा कि इस घटना के बाद चिकित्सकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

डॉ. बीरबल समेत अन्य डॉक्टरों के साथ अभद्रता करने वाले आरोपी गिरफ्तार किए जाएं। यही नहीं सभी ने सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव से अस्पताल में चिकित्सकों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि बुधवार सुबह आठ बजे तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तो सभी चिकित्सक सरकारी सेवा से त्यागपत्र दे देंगे। कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और केमिस्ट एसोसिएशन ने डॉ. बीरबल समेत अन्य डॉक्टरों के साथ हुई अभद्रता की निंदा की।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ. केएस सिंह, सचिव डॉ. ब्रजेश बहादुर सिंह, डॉ. मनीष चौहान, डॉ. ओमिका चौहान, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, महामंत्री संदीप श्रीवास्तव, आलोक मिश्रा, आदि ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई। कहा कि अस्पताल प्रशासन चिकित्सकों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराए।

चिकित्सक के साथ हुई घटना के बाद देर शाम सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव व अन्य चिकित्सकों ने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा से मुलाकात की। इसके बाद जिला अस्पताल में सुरक्षा को लेकर कई निर्णय लिए गए।

इनके तहत अब एक मरीज के साथ सिर्फ एक तीमारदार ही रुक सकेगा। बहुत अधिक जरूरत पड़ने पर ही दूसरे तीमारदार को रुकने की अनुमति दी जाएगी। इतना ही नहीं रात में दो होमगार्ड की ड्यूटी भी लगेगी। इसके अलावा निजी सुरक्षा एजेंसियों की सुविधा लेने पर भी विचार किया जाएगा। 

सीएमएस डाॅ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि जिला अस्पताल में डॉ. बीरबल समेत अन्य डॉक्टरों से अभद्रता का मामला गंभीर है। कोतवाली पुलिस को शैलेंद्र त्रिपाठी समेत आठ-दस अज्ञात (पता अज्ञात) के खिलाफ तहरीर दी गई है।

डॉक्टरों ने 14 सितंबर तक गिरफ्तारी कराने की मांग की है। इसके बाद इस्तीफा देने पर निर्णय लेंगे। वहीं सीओ सिटी श्वेता श्रीवास्तव ने कहा कि चिकित्सक की तहरीर पर एक नामजद और आठ-10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

कोतवाली पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों की शिनाख्त कराने के लिए अस्पताल का सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।- श्वेता श्रीवास्तव, सीओ सिटी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें