सलोन तहसील क्षेत्र के असईपुर गांव में एक रिटायर्ड लेखपाल ने ग्राम समाज की जमीन को अपने भाई के नाम करा दी। शिकायत के बाद तहसीलदार ने मामले की जांच की तो इसका खुलासा हो सका। तहसीलदार की रिपोर्ट पर एसडीएम ने मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सलोन तहसील क्षेत्र के बराडीह गांव निवासी बालगोपाल ने 21 जून 2016 को तहसील दिवस में शिकायत की थी कि असईपुर में ग्राम समाज की जमीन पर रिटायर्ड लेखपाल रामफल ने अपने भाई रामनाथ के नाम फर्जी तरीके से करा दी थी।
कुछ दिन बाद रामनाथ की मौत हो गई थी। रामनाथ की मौत के बाद जमीन उसके बच्चों के नाम आ गई। शिकायत पर मामले की जांच तहसीलदार सलोन से कराई। जांच में पाया गया कि रिटायर्ड लेखपाल ने हेराफेरी करके जमीन अपने भाई के नाम लिखा दी थी।
एसडीएम मोतीलाल यादव का कहना है कि जांच में मामला सही आने के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जमीन को ग्राम समाज के नाम दर्ज कराई जाएगी।