फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त, केंद्रों में अफरातफरी, बढ़ाई सुरक्षा

विज्ञापन
4-रायबरेली में रविवार को यूपी टीईटी निरस्त होने के बाद सेमरी कोठी स्थित परीक्षा केंद्र से बाहर नि? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) रविवार को उस समय निरस्त कर दी गई, जब पहली पाली की परीक्षा शुरू हो चुकी थी। परीक्षा निरस्त किए जाने की खबर लगते अफरातफरी मच गई। अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्र वापस लेकर उन्हें परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया गया। सतर्कता के मद्देनजर सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके बाद प्रमुख चौराहों और रेलवे-बस स्टेशन पर भी पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए। परीक्षा निरस्त होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी रही।
विज्ञापन

यूपी टीईटी के लिए शहर और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां दो पालियों में परीक्षा होनी थी। पहली पाली में 26 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 15,676 अभ्यर्थियों और दूसरी पाली में 20 केंद्रों पर दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर के 10,750 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी।
चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। पहली पाली का एग्जाम शुरू होने के कुछ देर बाद परीक्षा निरस्त करने की जानकारी हुई। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई, फिर परीक्षार्थियों से प्रश्नपत्र लेकर बाहर किया गया। हर केंद्र में अफरातफरी का माहौल रहा। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा निरस्त की गई। एक-एक करके परीक्षा केंद्रों से अभ्यर्थियों को बाहर कराया गया। एक माह में परीक्षा की नई तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के चेहरों पर छाई रही मायूसी
- परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के चेहरों पर मायूसी झलकी। हर कोई परीक्षा निरस्त किए जाने को लेकर नाराज दिखा। गैर जनपदों से आने वाले अभ्यर्थी एक दिन पहले से आ गए थे, जिन्हें काफी परेशानी हुई। शाहजहांपुर से आए अखिलेश कुमार ने कहा कि काफी परेशानी हो रही है। सारी मेहनत पर पानी फिर गया। गोरा बाजार की रहने वाली पूजा और इंदिरा नगर की जूली सिंह ने कहा कि परीक्षा निरस्त होने से अच्छा नहीं लग रहा। काफी परेशानी हुई। बहुत नुकसान हुआ है। अटौरा बुजुर्ग की अर्चना देवी भी काफी नाराज दिखी। परशदेपुर से आए सुशील कुमार ने कहा कि खिलवाड़ किया जा रहा है। अमित कुमार ने कहा कि अब एक महीने का इंतजार करना पड़ेगा।
हर जगह दिखी सुरक्षा, ताकि न हो सके हंगामा
रायबरेली/ऊंचाहार। यूपी टीईटी निरस्त होने की खबर मिलते सभी परीक्षा केंद्रों के साथ ही प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। शहर के रेलवे और बस स्टेशन पर भी पुलिस कर्मी तैनात रहे। परीक्षा केंद्रों के आसपास अभ्यर्थियों के बाहर आने से काफी मजमा लगा रहा। बाहर खड़े होकर अभ्यर्थी यही सोचते रहे कि अब क्या होगा। अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन चौराहा, सुपर मार्केट के आसपास जाम जैसी स्थिति भी दिखी। ऊंचाहार में रेलवे स्टेशन के साथ ही नेशनल हाईवे पर थाना चौराहा के पास पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि कहीं कोई अव्यवस्था या हंगामा न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें