फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: राहुल गांधी के खिलाफ मामले में कोर्ट में हुई गवाही

Wed, 01 Jul 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोधवारी गांव की जनसभा में प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को गद्दार बोलने पर सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में परिवाद दायर है। इस मामले में मंगलवार को गवाही दी गई। मामले की सुनवाई अब 9 जुलाई को होगी। प्रगतिपुरम निवासी शकील अहमद खान ने सांसद राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दायर किया है।
विज्ञापन

20 मई 2026 को लोधवारी में कांग्रेस की जनसभा हुई थी, इसमें राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की थी। इस पर शकील अहमद खान ने परिवाद दायर किया था। शकील अहमद खान का कहना है कि राहुल गांधी ने जलसभा में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, आरएसएस व भाजपा को गद्दार कहकर देश की एकता में खतरा पैदा किया था। इससे परिवादी की मानहानि हुई है। मंगलवार को कोर्ट में शकील अहमद खान ने गवाही दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें