फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बुखार से किशोरी की मौत, 22 मरीज भर्ती

Fri, 10 Oct 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल में किशोरी ने दम तोड़ दिया। 22 से अधिक मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। ओपीडी में भी बुखार और जुकाम के मरीज बढ़े हैं। मेडिसिन व बाल रोग विभाग में सबसे ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


गत सात अक्तूबर को गुरुबख्शगंज क्षेत्र के मेजरगंज निवासी रागिनी (15) को बुखार के चपेट में आने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई दिनों तक इलाज के बाद किशोरी ने बुधवार रात दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को सत्या (3), रमेश (38), उर्मिला (70), रामस्वरूप (80), गौरव (21), निर्मला (50) समेत 22 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।

मेडिसिन विभाग में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में जुकाम और बुखार के ज्यादा मरीज पहुंचे। मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. गौरव त्रिवेदी का कहना है कि सीजन होने के कारण लोग बुखार व जुकाम के चपेट में आ रहे हैं। समस्या होते ही चिकित्सीय सलाह लेकर इलाज शुरू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें