फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सलोन के युवक की मुंबई में हत्या

Fri, 10 Oct 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। सलोन के मियां साहब का फाटक के रहने वाले अरमान (23) की बुधवार शाम दोस्त ने ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वारदात की जानकारी से परिजनों में रोना पीटना मच गया है। परिजन मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


पिता रमजान के मुताबिक वह मजदूरी करते हैं। उनका बेटा अरमान एक साल से मुंबई के धारावी क्षेत्र स्थित एक सिलाई मशीन कारखाने में काम करता था। शाम सात बजे सिलाई कार्य के दौरान अरमान का किसी बात को लेकर उसके दोस्त से विवाद हो गया था। बस इतनी सी बात पर आरोपी ने पहले बेटे की आंख में मिर्च डाला और चाकू से हमला करके मौत के घाट उतार दिया।

पिता के मुताबिक मुंबई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बेटे की अभी शादी नहीं हुई थी। बृहस्पतिवार शाम तक बेटे के शव यहां पहुंचने की उम्मीद है। बेटे की हत्या से मां जरीना के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें