फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की अब ऑनलाइन लगेगी हाजिरी

Sun, 23 Oct 2016 11:29 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
Teacher - फोटो : demo
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में समय से न पहुंचने और नदारद रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए विभागीय तैयारी शुरू हो गई। इसके तहत आठ ब्लॉकों में ऑनलाइन हाजिरी शुरू होगी। इसमें विभागीय कर्मियों की ओर से बीआरसी केंद्रों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक और एनपीआरसी शामिल होंगे।
विज्ञापन


नवाचार कार्यक्रम के तहत परिषदीय स्कूलों की शिक्षण व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने के लिए डीएम अनुज कुमार झा ने शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की योजना तैयार की है। पहले चरण में राही, अमावां, महाराजगंज, हरचंदपुर, बछरावां, शिवगढ़, सरेनी और सतांव ब्लॉक को चुना गया है।

इन ब्लॉकों में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर प्रशिक्षण देने के लिए विभाग के कनिष्ठ लिपिक आशीष सिंह और अविलय सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। दोनों विभागीय कर्मी ब्लॉकों में जाकर प्रधानाध्यापक इंचार्ज प्रधानाध्यापक और एनपीआरसी को प्रशिक्षित करेंगे। 
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से एक नंबर जारी किया जाएगा। ब्लॉकों में तैनात प्रधानाध्यापकों को स्वयं और सहायक अध्यापकों की उपस्थिति मैसेज के माध्यम से उक्त नंबर पर भेजनी होगी। इसकी मॉनीरिटिंग डीएम कार्यालय में बने कंट्रोल रूम और एनपीआरसी द्वारा की जाएगी।

ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही सामने आने पर शिक्षकों के खिलाफ  विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। बीएसए जीएस निरंजन ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से प्रशिक्षण की तिथियां निर्धारित कर दी गई है। इसके तहत 26 अक्तूबर को राही, 27 अमावां, 28 महाराजगंज, 2 नवंबर को हरचंदपुर, 3 को बछरावां, 4 को शिवगढ़, 5 को सरेनी, 6 नवंबर को सतांव में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें