फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के 300 पदों के लिए 409 ने कराई काउंसलिंग

Tue, 17 Nov 2015 11:16 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों के 300 पदों के लिए शाम तक 409 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराकर दावेदारी ठोंकी। काउंसलिंग को लेकर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

 
बेसिक शिक्षा विभाग में बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी के साथ ही टीईटी पास 300 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 26 अक्तूबर को काउंसलिंग कराकर मेरिट सूची बनाई गई थी।
विज्ञापन


लेकिन तमाम खामियों और आपत्तियों के कारण सूची को निरस्त कर दिया गया था। नए सिरे से सूची तैयार करने के लिए मंगलवार को काउंसलिंग शुरू हुई। सुबह से ही भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि काउंसलिंग पूरी हो गई है। 409 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई है। मेरिट सूची बनाकर पदों को भरा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें