फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक पर मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

Tue, 17 Nov 2015 11:14 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवारीजन इस बाबत कुछ नहीं बोल रहे हैं। मिल एरिया थाने की पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत वजह सामने आने की बात कह रही है।
विज्ञापन


लखनऊ-बनारस रेलखंड पर रूपामऊ रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर 26 वर्षीय एक व्यक्ति का शव रेल ट्रैक पर मिला। जीआरपी और मिल एरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

घटनास्थल थाना क्षेत्र में होने के कारण पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान राही निवासी किसान राममूर्ति के रूप में हुई। उसकी मौत कैसे हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग ट्रेन से कटकर राममूर्ति की मौत होना बता रहे हैं तो कुछ लोग हत्या की भी आशंका जता रहे हैं। पत्नी मंजू भी कुछ नहीं बता पा रही है।

एसओ विपिन सिंह का कहना है कि युवक की मौत की कोई वजह सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत की सच्चाई सामने आएगी। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें