रायबरेली। कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बाद किशोर-किशोरियों में लक्ष्य के सापेक्ष 20 जनवरी तक शत-प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिन किशोर व किशोरियों का जन्म 2005, 2006 और 2007 में हुआ है, वह कोविड टीकाकरण के लिए पात्र हैं।
इसके लिए वह कोविन एप पर पहले से पंजीकरण करवाकर स्लॉट बुक कर सकते हैं। टीकाकरण स्थल पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।
सीएमओ ने बताया कि किशोर-किशोरियों को केवल कोवैक्सीन लगाई जा रही है। पहचान पत्र के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, फोटो सहित राशन कार्ड, यूनिक दिव्यांग आईडी कार्ड या सर्टिफिकेट के समान ही किशोरों की स्कूल की फोटो आईडी कार्ड भी मान्य होगा।
अगर किशोर के पास में अन्य कोई पहचान पत्र नहीं है तो विद्यार्थी फोटो आई कार्ड दिखाकर टीका लगवा सकते हैं। किशोर अपने मोबाइल नंबर से अपने माता-पिता, परिवार के अन्य सदस्यों, दोस्तों के मोबाइल नंबर से भी कोविड टीकाकरण के लिए कोविन एप पर पंजीकरण करवा सकते हैं।