फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ निकाली तांगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने तांगा यात्रा निकाली। शहर के विभिन्न स्थानों और कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करके केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा निकाला। सभी ने कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी नहीं चलेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन से तांगा यात्रा निकाली। इसमें कांग्रेेस के विभिन्न फ्रंटल संगठनों ने हिस्सा लिया। खासकर महिला संगठन ने भाग लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी देश की जनता को मंहगाई की आग में झोंक कर चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रहे हैं। देश की जनता मंहगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन मोदी सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। अगर पेट्रोल डीजल के दाम कम नहीं हुए तो कांग्रेस पूरे देश में आंदोलन चलाएगी।
विज्ञापन

हाथी पार्क, डिग्री कॉलेज चौराहा और कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। मौके पर ओम प्रकाश पाल, नागेंद्र सिंह, वंश बहादुर सिंह, सोमवती त्रिपाठी, मेराजुल, शत्रोहन चौधरी, अरुणेश कुमार, अकील अहमद, सेजल चौरसिया, शैलेंद्र पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें