फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 07 Jul 2015 11:53 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में छत के हुक से शव लटकता पाए जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन


 किशोर के खुदकुशी करने की कोई वजह सामने नहीं आई है। परिवारीजन भी इस बाबत कुछ नहीं बता रहे हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पड़रीकला गांव निवासी एवं अधिवक्ता सुनील शुक्ल का इकलौता बेटा शुभम शुक्ला (14) कक्षा आठ का छात्र था। देर शाम शुभम घर के ऊपर वाले कमरे में गया। इसी दौरान उसने रस्सी के सहारे छत के हुक से फांसी लगाकर जान दे दी।

 कुछ देर बाद परिवारीजन ऊपर गए तो उसका लटकता शव देख दंग रह गए। किशोर की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। एसओ बीके सिंह ने बताया कि किशोर ने फांसी लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। किशोर के खुदकुशी की वजह सामने नहीं आई है। पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें