फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य बनाकर चले तो मिलेगी कामयाबी : सिंह

Sat, 14 May 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में लक्ष्य-१६ के उद्घाटन पर छात्रों को संबोधित करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को कॅरिअर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का समाधान करने के लिए ‘अमर उजाला’ की ओर से दो दिवसीय एजुकेशन फेयर लक्ष्य-16 की शनिवार को शानदार शुरुआत हुई। बेलीगंज रोड स्थित होटल गणेश में पुलिस अधीक्षक हरिनारायण सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन करके एजुकेशन फेयर लक्ष्य-16 का भव्य शुभारंभ किया।
विज्ञापन


पहले ही दिन छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों को कॅरिअर की सफलता के लिए विशेषज्ञों ने टिप्स दिए। हर घंटे पर लकी ड्रॉ हुआ और विजेता बच्चों को ईनाम भी दिए गए। ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को सभी ने तहे दिल से सराहा।

बेलीगंज रोड स्थित होटल गणेश में दो दिवसीय एजुकेशन फेयर लक्ष्य-16 का शुभारंभ करते हुए एसपी ने कहा कि रायबरेली जैसे शहर में ‘अमर उजाला’ की ओर से यह एक सार्थक पहल की गई है। जिसका लाभ निश्चित तौर से यहां के छात्र-छात्राओं को मिलेगा। एक ही स्थान पर विशेषज्ञों की ओर से छात्र-छात्राओं को कॅरिअर से जुड़ी अच्छे टिप्स मिलेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि जीवन में तरक्की के लिए सपने देखना जरूरी है। उस सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। इसके लिए अच्छे शिक्षकों व शिक्षण संस्थानों की जरूरत होती है। उन्होंने दो टूक कहा कि छात्र-छात्राओं को लक्ष्य बनाकर आगे चलना चाहिए। ऐसा करने से ही कामयाबी उनके कदम चूमेगी।

इससे पहले क्या छात्र और क्या छात्राएं सभी में एजुकेशन फेयर लक्ष्य-16 में भाग लेने को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। सुबह से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। पंजीकरण कराने के बाद बच्चों ने विशेषज्ञों से कॅरिअर  की सफलता के लिए टिप्स लिए। रजिस्ट्रेशन के लिए कोई शुल्क नहीं रहा।

इसके अलावा हर घंटे लकी ड्रा का आयोजन हुआ, जिसमें विजेताओं को मोबाइल फोन, टी-शर्ट, घड़ियां समेत अन्य पुरस्कार जीतने का अवसर मिला। लकी ड्रा में उन्हीं छात्रों को शामिल किया गया जो एजुकेशन फेयर में उपस्थित रहे।

एजुकेशन फेयर में देश के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय और कॉलेज एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं, जहां छात्र अपने कॅरिअर से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस फेयर के मुख्य प्रायोजक ग्रैफिक इरा यूनिवर्सिटी है व सह प्रायोजक हीरो, एचपी, जीएलए यूनिवर्सिटी व मंगलायतन यूनिवर्सिटी है।

कार्यक्रम के अन्य प्रतिभागी एक्सिस कॉलेज कानपुर, अंसल इंस्ट्टीयूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी लखनऊ, रैफिल्स यूनिवर्सिटी राजस्थान, बीएफआईटी यूनिवर्सिटी देहरादून, गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन लखनऊ, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ, आरआर एसआई एनटी अमेठी, पारले मैक्सिटोस आदि हैं।

फेयर से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8576974189 पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन तक्षशिला प्ले स्कूल के प्रबंधक सूरज शुक्ला ने किया। इस मौके पर पंकज द्विवेदी, श्याम सुंदर पांडेय, निरंकार शुक्ला मौजूद रहे।

दो दिवसीय एजुकेशन फेयर लक्ष्य-16 में भाग लेने आए छात्र-छात्राओं में कोई डॉक्टर तो कोई इंजीनियर और आईपीएस अधिकारी बनना चाहता है। ‘अमर उजाला’ की ओर से इस कार्यक्रम की सभी ने सराहना की। कहा कि पहली बार इस तरह के आयोजन में शामिल होने का मौका मिला।

रितिक सोनी, अंकित चौरसिया, अनुष्का गुप्ता, आरक्षी कहती हैं कि एक ही स्थान पर विशेषज्ञों से कॅरिअर से जुड़े टिप्स मिले हैं। यह आगे चलकर उनकी कामयाबी का हिस्सा बनेंगे। इनका कहना है कि वह डॉक्टर और आईपीएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

आयुषी, मानसी पांडेय, आकाश रस्तोगी, रिषभ पांडेय, सपना, आकाश ने भी इस कदम की सराहना की। कहा कि इंजीनियर और आईपीएस बनना चाहता हूं। इसके लिए जरूरी है कि अच्छे टिप्स मिलें। आज अमर उजाला की ओर से यह इच्छा भी पूरी हुई।

लक्ष्य-16 में भाग लेने आए छात्र-छात्राओं के बीच हर घंटे लकी ड्रॉ कराया गया। जिसका भी नाम लकी ड्रा के रूप में निकला, उससे कुछ सवाल किए गए। सवाल का सही उत्तर देने पर उन्हें ईनाम दिया गया। एसपी हरिनारायण सिंह के हाथ निकाले गए लकी ड्रा में पहला ईनाम सूरज वर्मा को मोबाइल के रूप में मिला। इसी तरह हर घंटे ईनाम निकलते रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें