फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विर्जन के लिए गया छात्र गायब, सई में लाश मिली, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में रामपुर सुदौली गांव स्थित भवरेश्वर मंदिर के पास सई नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुरुवार शाम छात्र लापता हो गया था। शुक्रवार सुबह सई नदी में शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस शव पीएम के लिए भेज मामले की पड़ताल में जुट गई है। वह जानने का प्रयास कर रही है कि किशोर सई में डूबा है या फिर उसके साथ कोई हादसा हुआ है।
विज्ञापन

बछरावां कस्बे के महाराजगंज रोड पर विगत एक सप्ताह से गणेश उत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। गुरुवार शाम को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में लोग रामपुर सुदौली गांव स्थित भवरेश्वर मंदिर पर सई नदी में विसर्जन के लिए गए थे। इसमें बछरावां कस्बे के वार्ड नंबर एक दक्षिण चमरहिया का रहने वाला ओंकार गुप्ता उर्फ वैभव (16) पुत्र स्वर्गीय रमापति भी अपने दोस्तों के साथ गया था। प्रतिमा विसर्जन के दौरान वह अचानक लापता हो गया।
मूर्ति का विसर्जन कर लोग घरों को लौट गए। जब देर रात तक ओंकार का कोई पता नहीं चला तो परिवारीजनों ने खोजबीन आरंभ की। शुक्रवार सुबह नदी में खोजबीन की गई तो सई नदी तट से कुछ दूरी पर नदी के किनारे उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

ओंकार के पिता रमापति की नौ माह पूर्व ही बीमारी से मौत हो गई थी। मृतक ओंकार सर्वोदय शिक्षा सदन में कक्षा 11 का छात्र था। ओंकार की मौत से मां जनक दुलारी व बड़ी बहन शकुंतला देवी, रुचि गुप्ता, कीर्ति गुप्ता व छोटे भाई आदर्श गुप्ता रोरोकर बेहाल हो रहे हैं। कोतवाल रावेंद्र सिंह का दावा है कि किशोर की नदी में डूबने से मौत हुई होगी। यदि कोई अनहोनी हुई होगी तो पीएम रिपोर्ट में सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें