फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित पिकप खड्ड में जाकर पलटी, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इससे 11 लोग घायल हो गए। यह लोग डलमऊ में गंगा स्नान करके घर वापस लौट रहे थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

डलमऊ से रायबरेली की ओर से एक पिकअप सवारियां भरकर आ रही थी। मुंशीगजं-डलमऊ राजमार्ग पर भदोखर थाना क्षेत्र के बेंद नाले के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इससे अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बड़ी मुश्किल से पिकअप से बाहर निकाला।
घायल विद्यावती निवासी अतवारा, सूरमी देवी, दुखना, कौशल्या, यशोदा, सुंदरकला, प्रीति, सूरजवती, भानुमति, तिलकराज, स्वामीनाथ निवासी रुद्रपुर थाना जगदीशपुर अमेठी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुंशीगंज चौकी इंचार्ज लक्ष्मीनारायण द्विवेदी ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें