फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छात्रा से दुष्कर्म, छात्र समेत चार पर मुकदमा

Wed, 18 Jun 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। छात्रा के साथ स्कूल के ही छात्र ने दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वह छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। इस दौरान छात्रा से 40 हजार रुपये और जेवरात भी ले लिए। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा को झांसा देकर उसके स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने संबंध बनाए। आरोप है कि इसके बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आपत्तिजनक तस्वीर बना ली। छात्र अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी छात्र ने अपने साथियों की मदद से छात्रा से 40 हजार रुपये और जेवरात ले लिए।

जेवर को घुरवारा की एक ज्वैलर्स की दुकान पर बेच दिया। पहले तो छात्रा ने घर वालों को कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन जब आरोपी छात्र बराबर उससे पैसे मांगने लगा तो परिवार को घटना की जानकारी दी। बीते रविवार को छात्रा के पिता ने डलमऊ कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी छात्र समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी छात्र और उसके साथियों की धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें