फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 15 महिला परिचालक मिलीं, बसों में देंगी टिकट

Wed, 18 Jun 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से संचालित रोडवेज की बसों में अब महिला परिचालक टिकट देती नजर आएंगी। मंडल स्तर पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 नई महिला परिचालक जिले को मिली हैं। पांच महिलाएं पहले से काम कर रही हैं। अब संख्या बढ़ने के बाद रूटों पर महिलाओं को यात्रा करने में सहूलियतें मिलेगी। रोडवेज की बसों में महिला यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी। डिपो के काम में और सुधार भी आएगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम में संविदा परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। आजीविका मिशन और कौशल मिशन के समूहों में अच्छा काम करने वाली महिलाओं को संविदा परिचालक के रूप में चुना गया है। मंडल स्तर पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद रायबरेली डिपो को 15 नई महिला परिचालक मिली हैं। संविदा कंडक्टरों को तय दो रुपये प्रति किलोमीटर की दर से पारिश्रमिक का भुगतान होगा। मंगलवार को महिला परिचालकों ने डिपो में पहुंचकर औपचाकिरताएं पूरी की।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अब महिला परिचालकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। रूटों पर यात्रा के दौरान महिला परिचालकों की वजह से महिला यात्रियों को सहूलियत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें