फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मंडी परिषद के अंदर लगवाई जाएंगी दुकानें, जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। नगर पंचायत परशदेपुर के पटरी दुकानदारों को जल्द ही उप मंडी परिषद के अंदर बसाया जाएगा। इससे पटरी दुकानों के कारण लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों के साथ बैठक कर नई जगह पर बसाने की तैयारियों पर चर्चा की। व्यापारियों की सहमति के बाद ईओ ने मंडी परिषद स्थल का निरीक्षण किया। अब सोमवार से उपमंडी परिषद में पटरी दुकानदार अपनी दुकानें लगाएंगे।
परशदेपुर के साकेत नगर चौराहा, मेन चौराहा, अंसार चौक, कटरा बाजार, जिल्ला बाजार, मटियारा चौराहे पर सड़कों के किनारे दुकानें लगती हैं। इससे आए दिन लोग जाम के झाम से जूझते हैं।
विज्ञापन

जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ईओ ने व्यापारियों के साथ बैठक की और अतिक्रमण हटाने पर चर्चा की। इस दौरान ईओ ने उप मंडी परिषद में दुकानें लगाने का प्रस्ताव व्यापारियों के सामने रखा। इसके बाद ईओ ने उप मंडी परिषद का निरीक्षण किया।
सफाई नायक को निर्देश दिए कि आसपास फैली गंदगी को जल्द साफ कराया जाए, ताकि व्यापारी यहां अपनी दुकानें लगा सकें।
ईओ संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि जल्द ही कस्बे में मुनादी कराई जाएगी। इससे सभी पटरी दुकानदार सोमवार से उपमंडी परिषद में अपनी दुकान लगाएंगे।
इसके बाद भी कोई पटरी दुकानदार सड़क के किनारे दुकान लगाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके व्यापार मंडल के अध्यक्ष वंशबहादुर सिंह, लाला मौर्या, श्रीराम कौशल, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें