फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का तार टूटा, अंधेरे में रही पांच हजार आबादी

Tue, 07 Jul 2015 12:05 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। शनिवार की रात तेलियाकोट पावर हाउस में आग लगने से 30 हजार लोग अंधेरे में रहे, तो वहीं रविवार की रात बस्तेपुर फीडर का तार टूटने से पांच हजार की आबादी को बिजली न मिलने से परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


 देर रात तार जोड़ कर आपूर्ति तो बहाल कर दी गई, लेकिन पावर कॉर्पोरेशन की अव्यवस्थाओं से उपभोक्ताओं में आक्रोश है।

गोरा बाजार बिजली घर से निकले बस्तेपुर फीडर का तार बस्तेपुर में टूट कर गिर पड़ा। इससे राजकीय कॉलोनी, बस्तेपुर, फिरोज गांधी नगर, रामजी पुरम, गोरा बाजार, नारायण नगर समेत अन्य मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई।

सूचना मिलने पर पावर हाउस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, तार जोड़ कर सप्लाई बहाल की। इस दौरान करीब तीन घंटे तक लोग बिजली को तरसते रहे। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


 यही नहीं इसके अलावा इंदिरा नगर, तेलियाकोट, प्रगतिपुरम पावर हाउसों से जुड़ी लाइनों ट्रिपिंग से उपभोक्ता त्रस्त हैं। राजकीय कॉलोनी निवासी शुभम, पुलिस लाइंस निवासी विजय कुमार, कल्लू का पुरवा निवासी अमरेंद्र सिंह, घोसियाना निवासी सल्लन, शबलू आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि पावर हाउस से लेकर ट्रांसफार्मर तक ओवरलोड हैं।

 न तो ओवरलोड से निपटने के प्रयास हो रहे हैं और न ही जर्जर तार बदले जा रहे हैँ। विद्युत आपूर्ति सुधार के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जा रही है। सभी कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन


एसडीओ टाउन पीके सिंह ने बताया कि बस्तेपुर में तार टूटा था, उसे जोड़कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। व्यवस्थाओं में सुधार के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें