फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वृंदावन होटल पर पथराव, शीशे टूटे

Tue, 12 Aug 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित वृंदावन होटल पर सोमवार शाम बाइक सवार युवकों ने जमकर पथराव किया। इससे होटल के शीशे टूट गए। होटल के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कई कर्मचारी भाग खड़े हुए। पुलिस का दावा है कि कोल्डड्रिंक को लेकर होटल संचालक से हमलावरों का विवाद हुआ था। इसी वजह से पथराव किया गया।
विज्ञापन


हाईवे पर डिडौली गांव स्थित होटल पर शाम पांच बजे दो बाइक पर सवार करीब पांच युवक पहुंचे और पथराव शुरू कर दिया। होटल के कर्मचारियों ने विरोध किया तो उन्हें भी धमकाया। पथराव होने पर कर्मचारियों ने होटल के शटर गिरा दिए। पथराव से होटल के शीशे टूट गए। घटना से आसपास के लोगों में दहशत दिखी।

हरचंदपुुर थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर में कुछ युवकों ने होटल पहुंचकर कोल्डड्रिंक मांगी थी। कर्मचारियों ने युवकों को कोल्डड्रिंक नहीं दी थी। उस समय तो युवक घर चले गए थे, लेकिन शाम को होटल पहुंचकर पथराव किया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिए हमलावरों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें