फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छज्जे के विवाद में घर पर पथराव, मारपीट

Mon, 03 Aug 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के उत्तर दरवाजा मोहल्ले में रविवार रात आठ बजे एक परिवार पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि मारपीट के साथ पथराव किया। इसमें दो महिलाओं समेत चार लोगों को चोटें आई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मोहल्ला निवासी चांदबाबू का आरोप है कि कुछ लोगों ने घर पर धावा बोल दिया। विरोध करने पर मारपीट की। साथ ही ईंट पत्थर चला दिए। पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले। विवाद में दो महिलाओं समेत चार लोगों को चोटें आई। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि मकान के छज्जे को लेकर विवाद हुआ है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




किशोरी ने की खुदकुशी
हरचंदपुर। पहाड़पुर कांसो गांव की पलक (15) पुत्री राम प्रसाद ने रविवार शाम खुदकुशी कर ली। बताते हैं कि माता-पिता खेत गए थे। घर पर पलक अपनी छोटी बहन काजल के साथ थी। शाम पांच बजे पलक ने घर के अंदर लोहे की पाइप से दुपट्टे के सहारे लटककर जान दे दी। देर शाम माता-पिता घर आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। बेटी की मौत से पिता, बहन के अलावा मां प्रेमी देवी के आंसू नहीं थम रहे हैं। हरचंदपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के खुदकुशी किए जाने की कोई वजह सामने नहीं आई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें