फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बंदर को बचाने में ई रिक्शा पलटा, महिला की मौत

Mon, 03 Aug 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज में महिला की मौत के बाद सीएचसी में पूछताछ करती पुलिस। 
विज्ञापन
लालगंज। सातनपुर गांव के पास रविवार को ई रिक्शा पलटने से उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई। चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा सड़क पर आए बंदर को बचाने में हुआ। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के दुबई इंदेमऊ गांव निवासी श्याम दुलारी (40) पत्नी बच्चूलाल यादव अपनी देवरानी पुष्पलता (26) पत्नी अनुज यादव को इलाज कराने लालगंज आई थीं।
विज्ञापन


उपचार के बाद दोनों ई रिक्शा से घर लौट रही थीं। ई रिक्शा में सेमरी चौराहा निवासी नीतू पत्नी शिवेंद्र भी सवार थीं। वाहन को खीरों थाना क्षेत्र के बखतखेड़ा रमवापुर निवासी चालक नीरज चला रहे थे। सातनपुर गांव के पास ई रिक्शा के सामने बंदर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा और ई रिक्शा सड़क पर पलट गया।

हादसे में चालक समेत सभी सवार घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उपचार के दौरान श्याम दुलारी की मौत हो गई। देवरानी पुष्पलता, बेटे अर्जुन और बेटी साक्षी का रो-रोकर हाल बेहाल है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. गौरव पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें