लालगंज। कस्बे में लगी प्रदर्शनी में रुपये के लेनदेन को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। इससे प्रदर्शनी में अफरातफरी मच गई। दोनों तरफ से चले लाठी-डंडों में सात लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हमलावर प्रदर्शनी में टिकट काटने का काम करते हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने लगी प्रदर्शनी में सोमवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब कुछ युवक आपस में मारपीट करने लगे हैं। साइकिल स्टैंड समेत प्रदर्शनी के अन्य कार्यक्रम देखने के लिए डलमऊ के कुछ युवक टिकट काटने का काम करते हैं। रुपये को लेनदेन में एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें एक पक्ष से डलमऊ कस्बा निवासी अमन मिश्रा (22), अमित मिश्रा (30) और राज मिश्रा (20) व दूसरे पक्ष से श्रवण सोनकर (50), रितिक सोनकर (18), अमन सोनकर (20) पवन सोनकर (22) घायल हुए हैं।
पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसमें अमन मिश्रा, श्रवण कुमार सोनकर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।