फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ऑपरेशन के बाद बालिका की हालत नाजुक, नर्सिंग होम सील

Tue, 07 Jul 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में डीएम से मिलने पहुंचा पीड़ित परिवार के लोग।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में जेल रोड स्थित अवैध अस्पताल में प्रतापगढ़ जिले की एक 10 साल की बालिका के टॉन्सिल का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद शिवानी की हालत बिगड़ गई। उसे कई इंजेक्शन लगाए गए। इससे हालत और नाजुक हो गई। उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोमा की हालत में शिवानी जिंदगी और मौत से लड़ रही है।
विज्ञापन


सोमवार को बच्ची की मां और पिता ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अफसरों को रो-रोकर हॉस्पिटल संचालक की करतूत बताई। सीएमओ कार्यालय में अस्पताल का पंजीयन न मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और एसीएमओ डॉ. अंबिका प्रकाश की टीम ने मौके पर पहुंचकर नर्सिंग होम को सील कर दिया। मामले की जांच के लिए सीएमओ ने कमेटी गठित कर दी है।

सोमवार को प्रतापगढ़ जिले के पूरे बोधी अगई लालगंज अझारा निवासी
कलेक्ट्रेट पहुंचे शिवानी के पिता व शरद कुमार सिंह ने प्रदर्शन करते हुए डीएम से न्याय की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि बीती 29 जून को बेटी को इलाज के लिए जेल रोड स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 30 जून को ऑपरेशन के लिए बच्ची को ऑपरेशन थिएटर में ले गए। कुछ ही देर में गंभीर हालत में शिवानी को लाकर उन्हें दे दिया। शिवानी के कई इंजेक्शन लगाए गए, जिससे उसकी हालत और खराब हो गई। डॉक्टर ने उसे वेंटिलेटर पर रखने की सलाह दी, लेकिन अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं था।
विज्ञापन


किसी तरह शिवानी को कोमा की हालत में लखनऊ के अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। शिवानी की हालत जस की तस बनी हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने एसीएमओ की टीम को मौके पर भेजा। जांच में जेल रोड पर शाश्वत हॉस्पिटल का लाइसेंस वैध नहीं मिला। अवैध रूप से अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। शाम को सिटी मजिस्ट्रेट ने अस्पताल पहुंचकर उसे सील करा दिया।

उधर, सीएमओ ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। कमेटी को सात दिन में जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा कहना है कि निजी अस्पताल को बंद कराने के साथ ही अन्य कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।


लखनऊ के डॉक्टर बताया ब्रेन हैमरेज
अवैध हॉस्पिटल में टाॅन्सिल के ऑपरेशन के बाद शिवानी को ब्रेन हैमरेज होने की घटना अजीब लग रही है। लखनऊ के जिस अस्पताल में शिवानी को भर्ती कराया गया है, वहां के चिकित्सक ने शिवानी को ब्रेन हैमरेज होने की बात बताई है। इसी कारण वह कोमा में है। शिवानी की सेहत में सुधार नहीं हो पा रहा है। कलेक्ट्रेट में पिता ने रो-रोकर अफसरों को शिवानी की हालत में बारे में बताया। अस्पताल के संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद जेल रोड स्थित शाश्वत हॉस्पिटल को बंद करा दिया गया है। सीएमओ स्तर से जांच कमेटी गठित की गई है। अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- राम अवतार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें