फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: राज्य मंत्री की तस्वीर पर कालिख पोत लिखा गद्दार

Sun, 08 Feb 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर में लगे पोस्टर में राज्यमंत्री के ​चित्र पर पोती गई कालिख।
विज्ञापन
रायबरेली। संसद भवन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बीच हुई बहस के बाद गद्दार और गद्दारी का मुद्दा अब रायबरेली तक पहुंच गया है। शहर में शुक्रवार को कई स्थानों पर होर्डिंग लगाए गए, जिनमें राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की तस्वीर भी लगी थी। इनमें से एक होर्डिंग पर किसी ने कालिख पोत दी और गद्दार लिख दिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह किसने किया, इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा, जिला उद्यान और तीन अन्य जगहों पर लगाए गए इन होर्डिंगों में सीधे तौर पर राहुल गांधी को निशाना बनाया गया है। एक होर्डिंग में लिखा है, ''असली सरदार रवनीत सिंह बिट्टू व नकली गांधी राहुल गांधी, जिसके नीचे गद्दारी लिखा है। होर्डिंगों में यह भी कहा गया है कि क्या देव तुल्य जनता द्वारा कांग्रेस छोड़ने पर राहुल गांधी गद्दार हैं, जबकि ममता दीदी वफादार हैं।

इनमें भारत, भारतीय संस्कृति, प्रभु श्रीराम, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, अब्दुल कलाम, फिरोज गांधी, मेनका गांधी से लेकर वाड्रा परिवार तक का जिक्र है। शुक्रवार रात को राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की तस्वीर पर कालिख पोतना और गद्दार लिखना इस राजनीतिक गर्माहट को और बढ़ा गया है। इस घटना पर अभी तक कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें