सातवें वेतन आयोग के विरोध और अन्य मांगों के समर्थन में राजकीय नर्सेज संघ ने शुक्रवार से बेमियादी हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। इस हड़ताल से सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सेवा और सुविधा में कोई कमी न आए, इसलिए संविदा कर्मियों का सहारा लिया जाएगा।
संघ की जिलाध्यक्ष शशिबाला सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया गवर्मेंट नर्सेज फेडरेशन और राजकीय नर्सेज संघ के प्रांतीय आह्वान पर यह कदम उठाया गया है। 2 सितंबर से जिले की सभी स्टाफ नर्स हड़ताल करेंगी।
वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि स्टाफ नर्स की हड़ताल में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित नहीं होंगी। संविदा कर्मचारियों से काम लिया जाएगा। मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।