फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायकों के जुटने से पेंशनर्स सत्यापन में तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। वृद्धावस्था पेंशन में लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण का कार्य अब तेजी पकड़ने लगा है। पंचायत सहायकों को सत्यापन के कार्य में जुटाए जाने के बाद से पेंशनर्स के आधार सत्यापन में जिले का स्थान 70 से ऊपर चढ़कर 40वीं पायदान पर पहुंच गया है। सत्यापन कार्य को शीघ्र शत प्रतिशत स्तर पर पूरा कराने के लिए सभी ब्लॉक को 988 पंचायतों की सूची उपलब्ध कराई गई है। पंचायतवार लाभार्थियों की सूची पंचायत सचिवों को देकर पेंशनरों के बचे हुए सत्यापन कार्य को पूरा कराने को निर्देशित किया गया है। जिले में अब तक वृद्धावस्था पेंशन के 1.12 लाख लाभार्थियों में से 47,881 का आधार सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

शासन ने वृद्धावस्था पेंशन की अगली किस्त जारी करने के लिए आधार सत्यापन को अनिवार्य किया है। इसके तहत बीते माह से चल रहा सत्यापन कार्य काफी सुस्त रफ्तार से चल रहा है। आधार प्रमाणीकरण की धीमी गति पर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने नाराजगी जताते हुए बीते दिनों ही गांव स्तर पर काम करने वाले फील्ड कर्मचारियों को सत्यापन कार्य में जुटाने का निर्देश दिया था।
इसके तहत ही समाज कल्याण विभाग की ओर से पंचायतवार आधार सत्यापन से बने लाभार्थियों की सूची तैयार करके ब्लॉक को उपलब्ध कराई गई है। इस सूची को एडीओ के माध्यम से ग्राम सचिवों और पंचायत सहायकों को सौंप कर 988 गांवों में पेंशनर्स के आधार सत्यापन को पूरा कराया जा रहा है। मात्र दो दिन में पंचायत सहायकों से ढाई हजार से अधिक लाभार्थियों के आधार सत्यापित कर दिए हैं। इससे जिले की रैंक में भी सुधार आया है।
विज्ञापन

सभी ब्लॉकों को ग्राम पंचायतवार वृद्धावस्था पेंशनरों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। आधार सत्यापन के काम में तेजी भी आ गई है। डीएम के स्तर से पंचायत सहायकों, सचिवों, रोजगार सेवकों, लेखपालों व अन्य फील्ड कर्मचारियों को आधार सत्यापन की जिम्मेदारी दी है। जिले की रैंक में भी काफी सुधार आ गया है। -डॉ. वैभव त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें