फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: स्पेशल ट्रेनों ने कराया घंटों इंतजार

Sun, 25 May 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली नियमित ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनों ने भी कई घंटों का इंतजार कराया। शुक्रवार रात वाराणसी-दिल्ली स्पेशल पांच घंटे और वाराणसी-मुंबई स्पेशल साढ़े चार घंटे देर से पहुंची। शनिवार को चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस ने ढाई घंटे और देहरादून-बनारस जनता मेल ने दो घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन



सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस व लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल व प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे देर से आई। इसी तरह हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर और भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस ने आधे घंटे इंतजार कराया। लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची।

यह ट्रेन करीब आधे घंटे रुकी रही, जिससे लेटलतीफी एक घंटे हो गई। इस ट्रेन से एक कोच लगाकर भेजा गया था, जिसे रायबरेली स्टेशन पर अलग किए जाने के कारण यह ट्रेन देर तक रुकी रही। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि किसी भी ट्रेन का संचालन जिले में प्रभावित नहीं हुई है। विलंब से आने वाली गाड़ियां पिछले स्टेशनों से लेट हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें