फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर थाने का घेराव

Sun, 25 May 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
नसीराबाद थाने का घेराव करते भीम युवा संगठन के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली)। जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शनिवार को ग्रामीणों ने नसीराबाद थाने का घेराव किया। थाना प्रभारी के दो दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


नसीराबाद थाना क्षेत्र के बरगदही मजरे लखापुर गांव निवासी हिमांशु व बाबी बीते बुधवार को साथी विशाल को घर लाने के लिए टिकरिया चौराहा गए थे। इसी दौरान विनायक, अमन सिंह निवासी कुकहा, अतुल मिश्रा, अंशू निवासी खेरवा, अमित पंडित निवासी चतुरपुर बबुरी व 10 अज्ञात लोगों ने मातृभूमि पब्लिक स्कूल के पास धारदार हथियार व लोहे की राॅड से हमला कर दिया था। इसमें हिमांशु व बाबी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घायल हिमांशु की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद व 10 अज्ञात लोगों पर एससीएसटी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। किसी आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। शनिवार को लोग आक्रोशित हो गए। भीम युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र भीमराज के नेतृत्व में ग्रामीण थाने पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार राजभर ने दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें