रायबरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर खड़ी पंजाबमेल ट्रेन मैं चढ़ने के लिए यात्रियों की लगी
रायबरेली। रेलवे ने होली के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह स्पेशल ट्रेन अमृतसर से कटिहार के लिए चलाई जाएगी। कटिहार से अमृतसर लौटेगी। दोनों दिशाओं से सिर्फ एक चक्कर लगाएगी। होली के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है, ताकि यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
शनिवार को अमृतसर से स्पेशल ट्रेन रात 8:40 बजे रवाना हुई, जो रविवार को शाम 5:23 बजे रायबरेली पहुंचेगी। इसके बाद सोमवार को सुबह 11:20 बजे कटिहार पहुंचेगी। कटिहार से यही स्पेशल ट्रेन दो मार्च को दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीन मार्च को सुबह 8:13 बजे रायबरेली आएगी। इसके बाद चार मार्च को सुबह पांच बजे अमृतसर पहुंचेगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 17 कोच की यह स्पेशल ट्रेन जालंधर, फगवाड़ा, चंडीगढ़, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, प्रतापगढ़, जंघई, वाराणसी, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।