फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: होलिका दहन के स्थान पर कब्जा, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 01 Mar 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
घुरवारा। अमरहा गांव में इस बार होलिका दहन के स्थान को लेकर विवाद हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जमीन पर वे वर्षों से होली जलाते आ रहे थे, प्रशासन ने उस ग्राम समाज की जमीन का पट्टा किसी दूसरी ग्राम पंचायत के व्यक्ति के नाम कर दिया है। पट्टा धारक द्वारा जमीन पर कब्जा करने और वहां होली जलाने से रोकने पर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन


शनिवार को गंगा सागर मौर्य, रामनरेश सिंह और जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, रोशन लाल, सत्यनारायण, दिनेश,नीरज,अशोक व रतीपाल आदि ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि यह जमीन ग्राम समाज की है, जिसे गलत तरीके से बाहरी व्यक्ति को आवंटित कर दिया गया।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राजस्व टीम का तर्क था कि चूंकि अब जमीन का पट्टा आधिकारिक रूप से किया जा चुका है, इसलिए वहां होलिका दहन संभव नहीं है। काफी देर चले विवाद के बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराया। तहसीलदार मंजरी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर दूसरी जगह पर होलिका दहन के लिए राजी कर लिया गया है। वहीं, क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें