फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार चाहिए या योग्य सरकार: अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने विजय रथ से यहां शुक्रवार को भाजपा पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि 24 घंटे काम करने वाले बाबा को पता ही नहीं कि किसान को खाद कब चाहिए। उन्होंने बिजली, खाद और बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। वहीं, आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने के निगमीकरण को रोकने के संबंध में रेल कोच फैक्ट्री मेंस यूनियन के नेताओं की ओर से अखिलेश यादव को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि हर मोर्चे पर भाजपा सरकार विफल रही है। जनसभा में मौजूद शिक्षामित्रों और अटेवा के लोगों से सवाल किए कि उनकी समस्या किसकी पैदा की हुई है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं की समस्याओं का समाधान करने का दावा करते हुए पूछा कि योगी सरकार चाहिए कि योग्य सरकार। अखिलेश ने आगे कहा कि धान सड़ गया। सरकार कम भाव पर खरीद रही है। बिजली महंगी कर दी है। किसानों को समय से खाद नहीं मिल सकी जिससे बोआई प्रभावित हुई। खाद की बोरी से भी पांच किलो खाद भाजपा ने चुरा ली।
समाजवादी सरकार ने एंबुलेंस चलाई, भाजपा सरकार उसकी व्यवस्था भी ठीक नहीं रख सकी। इस मौके पर सपा नेता रामकिशोर त्रिवेदी और अभितेंद्र राठौर ने गदा देकर अखिलेश को सम्मानित किया। इस मौके पर अजय राजा, बाबा राजा और चेयरमैन रामबाबू मौजूद रहे। संचालन जेपी यादव ने किया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पवन पटेल ने सभी का आभार जताया। पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार, शिक्षक सभा के जेपी यादव, सिद्धांत यादव, बस्ती के सोमिल सिंह, चक्रपाणि त्रिवेदी आदि ने भी जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें