फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आते ही धर्म का चश्मा लगा लेती है भाजपा - अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा और उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जैसे ही चुनाव आता है, भाजपा धर्म का चश्मा लगा लेती है। यह सरकार झूठों की सरकार है। इस सरकार को बदलना है। अखिलेश ने योगी पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा को लैपटॉप चलाना नहीं आता। साढ़े चार साल में बिजली कारखाने का नाम नहीं रट पाए। 100 को 112 कर पुलिस का कबाड़ा कर दिया।
विज्ञापन

अखिलेश यादव इस जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत समाजवादी विजय रथ लेकर यहां पहुंचे। जिले की सीमा पर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। पहले दिन बछरावां, हरचंदपुर व सरेनी क्षेत्र में विजय रथ लेकर निकले। जगह-जगह स्वागत हुआ और सभाएं हुईं। उन्होंने अपने निशाने पर भाजपा की प्रदेश सरकार को रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर चीज में आम लोगों के लिए किल्लत पैदा की। किसी ने आवाज उठाई तो उसे जिल्लत मिली। इस सरकार में सिर्फ तीन चीजें ही मिलीं। दिक्कत, जिल्लत और परेशानी। इस सरकार को बदलना है। आने वाला विधानसभा चुनाव हमारा और आपका भविष्य तय करेगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब दवा, बिस्तर व ऑक्सीजन की जरूरत थी तो कुछ नहीं मिला। ऑक्सीजन के बिना लोग मर गए। श्मशान और कब्रिस्तान में लाइन लगी रही। सरकार कह रही है कि ऑक्सीजन के बगैर किसी की जान नहीं गई। यह झूठों की सरकार है। इसके विकास के विज्ञापन और हर वादा झूठा है। आम आदमी की कमाई आधी और महंगाई दोगुनी हो गई है। पढ़ने वाली व्यवस्था चौपट हो गई है। सरकार व्यवस्था नहीं कर पाई। बीमारी का बहाना बनाया जा रहा है। किसानों को फसल की कीमत नहीं मिल पा रही है। खाद मुश्किल से मिलती है, उसमें भी पांच किलो कम रहती है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सब महंगे हो गए हैं। लोग सिलेंडर नहीं भरवा रहे, उसे स्टूल बनाकर सामान रख रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इस जिले के एम्स का जिक्र भी किया, कहा कि इसके लिए हमारी सरकार ने जमीन दी। अखिलेश बोले, लोग कहते हैं कि बाबा 24 घंटे काम करते हैं, पर साढ़े चार साल में बिजली कारखाने का नाम नहीं रट पाए। बिजली के बिल से लोगों को करंट लगता है। हमारी सरकार में दिए गए लैपटॉप अब तक चल रहे हैं, पर बाबा साढ़े चार साल से लैपटॉप देने की बात कहकर लोगों को न जाने कौन सा टैबलेट दे रहे हैं। बाबा को तो लैपटॉप चलाना नहीं आता। बाबा ने 100 नंबर को 112 करके पुलिस का कबाड़ा कर दिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विजय रथ के जरिए साइकिल की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें