सीओ सदर से कराई जा रही जांच
रिटायर फौजी के परिवार के जिन लोगों के नाम फर्जी एफआईआर में लिखा दिए गए हैं, उन्हें हटाया जाएगा। घुरवारा चौकी में हुए बवाल के लिए कौन दोषी है? इसकी जांच सीओ सदर से कराई जा रही है। सीओ की जांच रिपोर्ट में अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका सामने आई तो उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। घर पर पुलिस जाकर किसी को परेशान नहीं करेगी।
यह भी पढ़ेंः- UP News: सरकार पर बरसीं मायावती, बोलीं- हजारों स्कूलों को बंद करने का फैसला उचित नहीं, बेहतर सुधार का जरूरत
आरोप है कि रिटायर फौजी ने साथियों के साथ पहुंचकर पुलिस कर्मियों पर पिस्टल तानने के साथ जानमाल की धमकी दी थी। बाद में रिटायर फौजी की चौकी के अंदर पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई की गई थी। प्रकरण में तीन एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले में पुलिस ने रिटायर फौजी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ेंः- अखिलेश के निशाने पर योगी सरकार: बोले- भाजपा राज में मीडिया के 'मनोबल के एनकाउंटर' का अपनाया जा रहा हर हथकंडा
लखनऊ तक पहुंची मामले की गूंज
फौजी की पिटाई की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। मामले में सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी एक्स पर पोस्ट करके सरकार को घेरा। इसके बाद विपक्ष प्रदेश में कानून व्यवस्था को मुद्दा को बना रहा है।