फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सपा ब्लॉक अध्यक्ष के घायल बेटे की मौत

Mon, 15 Sep 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आइमा जहनियां गांव निवासी बिंदेश्वरी पासी समाजवादी पार्टी के ऊंचाहार ब्लॉक अध्यक्ष हैं। उनके बेटे पीयूष (17) की रविवार सुबह मौत हो गई। वह एनटीपीसी के डीएवी पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल के छात्र थे। बीती 19 अगस्त को वह अपने गांव के ही साथी अमन के साथ बाइक से ऊंचाहार जा रहे थे। बाइक अमन चला रहे थे, जबकि पीयूष पीछे बैठे थे।
विज्ञापन


रास्ते में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अरखा प्लाई फैक्टरी के पास बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई थी। घटना में दोनों घायल हो गए थे। पीयूष के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। उनका इलाज पीजीआई में चल रहा था। ग्राम प्रधान मनीष कुमार गौतम ने बताया कि युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन


रविवार शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर के चालक के खिलाफ मामला दर्ज है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें