फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप की लापरवाही ने ली बालक की जान

Tue, 31 Jan 2017 12:02 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
मौत - फोटो : demo
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की लापरवाही से झोलाछाप रोगियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सोमवार को ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में एक झोलाछाप की लापरवाही से एक बालक की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायत पर सीएमओ ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के दिर्गपाल सिंह का पुरवा मजरे कमालपुर गांव निवासी रामखेलावन के बेटे नित्या (8) को सुबह अचानक पेट में दर्द हुआ। बताते हैं कि परिवारीजन नित्या को लेकर गांव स्थित एक झोलाछाप के पास पहुंचे। आरोप है कि जांच के बाद उसने गलत दवा बालक को दे दी।

इस दवा के खाने से उसकी हालत और बिगड़ गई। परिवारीजन इससे पहले बालक को लेकर सीएचसी ऊंचाहार पहुंचते, नित्या ने दम तोड़ दिया। घटना पर परिवारीजनों ने नाराजगी जताई और मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि बालक की मौत की शिकायत मिली है। ऊंचाहार सीएचसी से मामले की जांच करके रिपोर्ट देने की बात कही गई है। जवाब मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें