जिले में आचार संहिता का अनुपालन न करना सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस समेत पांच दलोें के जिलाध्यक्षों को महंगा पड़ गया है। चेतावनी के बावजूद इन दलों के मुखियाओं ने वॉल पेटिंग, प्रचार सामग्री नहीं हटवाई। इस पर प्रशासन को हटवाना पड़ा।
प्रचार सामग्री हटवाने में आए खर्च की वसूली के लिए सभी जिलाध्यक्षों को एसडीएम सदर शैलेंद्र मिश्रा ने नोटिस जारी किया है। भाजपा को दो नोटिस दिए गए हैं। एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा का कहना है कि रिकवरी न होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आचार संहिता लागू होने के बाद भी पांच पार्टियों की ओर से आचार संहिता का पालन नहीं किया गया। पार्टी नेताओं की ओर से विभिन्न स्थानों पर वॉल राइटगिं कराई गई। झंडे, बैनर हटवाए गए।
अधिकारियों ने वॉल पेटिंग पोतवाने और झंडे, बैनर हटवाने के निर्देश जारी किए, लेकिन इसका असर नेताओं पर नहीं पड़ा। इस वजह से प्रशासन ने प्रचार सामग्री हटवाई। नोटिस में दलों के जिलाध्यक्ष का नाम नहीं दिया गया है।