फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: बेटे ने 85 साल की मां पर तब तक बरसाई लाठी... जब तक मर न गई, दृश्य देख कांप गई हर किसी की रूह

Tue, 17 Jun 2025 04:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में बेटे ने 85 साल की मां पर तब तक लाठी बरसाई, जब तक वह मर न गई। बचाने आए अपने बेटे-बेटी को भी पीटा। दृश्य देख हर किसी की रूह कांप गई। 
विज्ञापन
सुहागा (85) की फाइल फोटो, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशेड़ी इकलौते बेटे ने सोमवार की रात डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या कर दी। यही नहीं बीचबचाव करने पर बेटी-बेटे पर भी हमला करके घायल कर दिया। मां का कसूर सिर्फ इतना था कि वह बेटे को नशा करने से मना करती थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। खीरों थाना क्षेत्र के बैरीसाल खेडा मजरे सेमरी गांव की रहने वाली स्वागा (85) अपने इकलौते बेटे गहिरेश्वर व अन्य परिजनों के साथ घर पर रहती थीं। उनके पति बैजनाथ की तीन दशक पहले निधन हो चुका था।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक रात करीब आठ बजे गहिरेश्वर नशे की हालत मेंं घर पहुंचा। मां ने नशा करने का विरोध किया। खाना देने से इंकार कर दिया। बस इतनी सी बात पर गहिरेश्वर आक्रोशित हो गया। उसने बांस का डंडा उठाया और मां स्वागा के सिर, हाथ पर तीन से चार वार किए। इससे स्वागा जमीन पर गिर गई। शरीर से खून बहने लगा। बेटे अमरेंद्र (18), बेटी नीतू (16) ने आजी को बचाने का प्रयास किया तो गहिरेश्वर ने उनके भी पिटाई कर दी। शोरशराबा होने पर ग्रामीण मौके पर आए। ग्रामीणों की मदद से स्वागा को सीएचसी खीरों पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की हत्या की जानकारी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। खीरों थाना प्रभारी बेटे अमरेंद्र की तहरीर पर गहिरेश्वर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके पकड़ लिया गया है।

ये भी पढ़ें - यूपी में जल्द ही खत्म होगा मानसून का इंतजार, 19 और 20 जून को होगी मूसलाधार बारिश
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- पीडीए राजनीतिक नहीं भावनात्मक गठबंधन है... हम पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार
विज्ञापन


तार-तार हो गया खून का रिश्ता, थम नहीं रहे आंसू
महज छोटी सी बात को लेकर बेेटे ने खून के रिश्ते को तार-तार कर दिया। उसे तनिक भी रहम नहीं आया कि जिस मां ने उसे पाल पोषकर बढ़ा किया, उसके साथ क्या कर रहा है। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो आए दिन मां के साथ आरोपी गहिरेश्वर विवाद किया करता था। मृतक स्वागा का इकलौटा बेटा गहिरेश्वर के अलावा तीन बेटियां राजरानी, रामावती व रानी हैं। सभी की शादी हो चुकी है। वहीं आरोपी गहिरेश्वर तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। पत्नी अनीता देवी की मृत्यु चार वर्ष पहले हो गई थी। गहिरेश्वर मजदूरी करता था। घटना से ग्रामीण स्तब्ध रह गए। गांव में मातम छा गया। बच्चों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा है।

सीओ लालगंज गिरजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि मां की हत्या में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गहिरेश्वर नशे का आदी था। रोज शाम को घर जाकर मां से विवाद करता था। मां के नशा करने से मना करने पर नाराज हो जाता था। इसी वजह से उसने मां का कत्ल कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें