फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जितने मारे, उससे ज्यादा निकलते गए सांप, खौफ के साए में पूरा परिवार; जानें आखिर क्या है पूरा माजरा

Mon, 15 May 2023 10:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

यूपी के रायबरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। काल्हीगांव गांव इस समय चर्चा का विषय बना है। यहां शुक्रवार को दिन मे सांप निकले। उनको मार दिया गया, तो फिर निकल आए। यह सिलसिला खबर लिखे जाने तक थमा नहीं है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के सरेनी ब्लॉक इलाके का रामगांव मजरे काल्हीगांव गांव इस समय खूब चर्चा में है। वजह एक घर में शुक्रवार को दिन मे सांप निकले। उनको मार दिया गया, तो फिर निकल आए। यह सिलसिला अब तक थमा नहीं है। पूरा परिवार खौफ के साए में जी रहा है। पूरी रात और दिन चारपाई पर बैठकर बीतता है। वहीं सूचना के बाद भी गांव में अभी तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


घर वालों के मुताबिक शुक्रवार को दिन में दो सांप निकले थे जिनको मार दिया गया। इसके बाद फिर सांप निकलते गए और उनको मारा जाता रहा। कादिर अली ने बताया कि शुक्रवार को दिन में दो सांप मारे तो रात में सांपों के निकलने का सिलसिला फिर शुरू हो गया। 

उसका कहना है कि सांपों को मारने के बाद वे फिर निकल आते हैं। कादिर के मुताबिक अब तक 100 से ज्यादा सांप निकल चुके हैं, जिनको मार दिया गया। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह पानी के सांप हैं, जो किसी बांबी में बैठे थे और मौसम विपरीत यानी गर्मी होने पर बाहर निकल आए। 
विज्ञापन


इसके विपरीत कादिर ग्रामीणों की इस बात को मानने को तैयार नहीं है। गांव और आसपास पुरवों के राजन मिश्रा, सुधीर, चांदबाबू आदि का कहना है कि पता नहीं यह सब कैसे हो रहा है। कौतूहल का विषय यह है कि आखिर इतने सांप निकल कहां से रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें