फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने खरीदी लइया, संगीता से पूछा हालचाल

Sun, 24 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रविवार को अमेठी जिले के इन्हौंना कस्बा में लोगों से मिलती केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र पहुंचीं। इन्हौंना कस्बे में भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कस्बे में ही लइया का कारोबार करने वाली संगीता गुप्ता की दुकान पर गई। लइया खरीदी, साथ ही हालचाल पूछा।
विज्ञापन


इसके बाद अमेठी जिले के शुकुल बाजार ब्लॉक स्थित मकदूमपुर गांव में महिला सशक्तीकरण के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गई। उन्होंने कहा कि अमेठी का विकास कराना उनकी प्राथमिकता है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का काफिला 11.40 बजे इन्हौना पहुंचा। तो यहां उन्होंने अपनी गाड़ी खड़ी करवा दी। कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। वे संगीता गुप्ता से मिलीं। कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय मंत्री ने उनकी किडनी का इलाज कराया था।
विज्ञापन


स्मृति ने उनका हाल पूछा और उनकी ही दुकान से सौ रुपये की लाई खरीदी। इस मौके पर भाजपा नेता सिद्धार्थ अवस्थी, अनिल पांडेय, अवनींद्र सिंह, गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कस्बे से पहले चिलौली गांव में ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री का काफिला रोकने के लिए एकत्र हुए।

काफी देर तक धूप में पसीने लथपथ लोगाें को जब काफिला दिखा, तो खुशी से चहक उठे। सड़क पर खड़े होकर जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस दौरान काफिला बिना रुके ही आगे चल गया। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीण हरीशंकर मिश्रा, विकास शुक्ला, राजू दीक्षित, धनराज आदि का कहना है कि ज्ञापन देना था। लेकिन मंत्री रुकी ही नहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें