फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कारखाने में मिला बदबूदार छेना व पनीर

Sun, 04 May 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
अघौरा ​स्थित कारखाने में छेना का नमूना लेती उन्नाव जिले की विशेष छापामार टीम।
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी में दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री और मिलावटखोरी को रोकने के लिए खाद्य आयुक्त के आदेश पर गठित उन्नाव जिले की चार सदस्यीय छापामार टीम ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की। अघौरा और पंडित का पुरवा में छेना व पनीर के कारखाना में छापा मारा।
विज्ञापन


टीम को जांच में 30 किलो सड़ा पनीर और 70 किलो बदबूदार छेना मिला, जिसे नष्ट कराया। पनीर के एक और छेना के दो नमूने लेकर जांच के लिए विधि विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त ने गर्मी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को बेहतर रखने के लिए अंतर जनपदीय छापामार टीमें गठित की हैं।

जिले में कार्रवाई की जिम्मेदारी उन्नाव जिले की टीम को दी गई है। उन्नाव जिले के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश के नेतृत्व में एफएसओ रूची बाजपेयी, संजय सिंह, आशीष वर्मा की टीम ने शनिवार को कार्रवाई की। अघौरा स्थित कारखाने में करीब 70 किलो छेना नष्ट करा दिया। छेना बदबू कर रहा था। छेना के दो नमूने भी भरे।
विज्ञापन


टीम ने पंडित का पुरवा में पनीर कारोबारी के प्रतिष्ठान से एक नमूना भरा। करीब 30 किलो पनीर को नष्ट करा दिया। स्पेशल टीम की कार्रवाई से घटिया खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वालों में अफरातफरी है।
विज्ञापन


उन्नाव जिले की टीम ने पनीर व छेना के कारखाने में कार्रवाई की है। करीब एक क्विंटल छेना व पनीर नष्ट कराया गया है। तीन नमूने भरे गए हैं।
- डॉ. सीआर प्रजापति, अभिहित अधिकारी, एफएसडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें