फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छह ट्रेनें निरस्त, एक का बदल गया रास्ता

Fri, 08 May 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनें बृहस्पतिवार को रद्द रहीं। एक ट्रेन रूट डायवर्जन की वजह से नहीं आई। निरस्त ट्रेनों में दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें व एक जोड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल है। चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस को दूसरे रास्तों से चलाया गया। कानपुर में गंगा पुल के रेलवे ट्रैक पर चल रहने मरम्मत कार्य की वजह से इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इसके अलावा अन्य रूटों की स्पेशल ट्रेनों ने काफी इंतजार कराया, वहीं नियमित ट्रेनें भी विलंब से पहुंची।
विज्ञापन


पटना-फिरोजपुर स्पेशल ने साढ़े चार घंटे और भटिंडा-वाराणसी स्पेशल ने ढाई घंटे इंतजार कराया, जबकि वाराणसी-दिल्ली स्पेशल आधे घंटे विलंब से आई। नियमित ट्रेनों में जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस दो घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस सवा घंटे और देहरादून-बनारस जनता मेल, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल व प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे देर से पहुंची।

लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर पौन घंटे और प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस, टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस व शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई। प्रयागराज-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस लगभग 10 मिनट देर से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें