फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम के शहरी समन्वयक व एम्स की नर्स समेत छह पॉजिटिव

विज्ञापन
जिला अस्पताल में जांच करता लैब टेक्निशियन। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में फिर से कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। मंगलवार को एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय और एम्स की स्टाफ नर्स प्रियंका सिंह समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव मरीजों में एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। वायरस में स्टेन का पता लगाने के लिए सभी मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग की जांच कराई जाएगी।
साथ ही एंटीजन जांच में पॉजिटिव मिलने के बाद जिला शहरी समन्वयक की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा गया है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया की एम्स की स्टाफ नर्स फर्रुखाबाद गईं थी। वहां से लौटने के बाद लक्षण प्रतीत होने पर आरटीपीसीआर जांच कराई तो कोरोना संकमित मिलीं। इसके अलावा एसजीपीजीआई लखनऊ में कैंसर की जांच करा रही महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

लखनऊ के ही एक निजी अस्पताल में प्रसूता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सलोन क्षेत्र के 11 साल के बच्चे को मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराना था। ऑपरेशन से पहले जांच में वह भी संक्रमित हो गया।
एनएचएम के जिला शहरी समन्वय लखनऊ में प्रशिक्षण में शामिल होने के बाद एंटीजन जांच में संक्रमित हो गए हैं। एनटीपीसी में भी एंटीजन जांच में एक मरीज मिला है। एंटीजन जांच में संक्रमितों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
लखनऊ से लौटते ही बीमार, प्रशिक्षण में शामिल कई संक्रमित
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय लखनऊ में टीकाकरण से संबंधित प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए गए थे। बीती 28 और 29 दिसंबर को प्रशिक्षण में शामिल होने के बाद 30 दिसंबर को लौटे थे।
इसी के बाद कोरोना के लक्षण सामने आ गए थे। प्रशिक्षण में शामिल चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़ आदि जिलों के लोग संक्रमित हो गए थे। दिक्कत होने पर विनय ने एंटीजन जांच कराई, जिसमें पॉजिटिव मिले।
प्रबंधक का बेटा पॉजिटिव, एनटीपीसी में मचा हड़कंप
ऊंचाहार। एनटीपीसी के एक प्रबंधक के बेटे के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। परियोजना में लगे कैंप में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को परियोजना में कोविड जांच कैंप लगाया गया था, जहां जांच के दौरान मैनेजर का बेटा संक्रमित पाया गया। आरटीपीसीआर का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। युवक के घर के सभी लोगों की जांच कराई जाएगी। मरीज को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में लोग सतर्कता बरतें। मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। लक्षण प्रतीत होने पर जांच जरूर कराएं। समय से जांच होने से जल्द ही खुद के साथ ही परिवार के लोगों को कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें