रायबरेली। जिले में शुक्रवार को महज छह लोग ही संक्रमित मिले, जबकि पहले से कोरोना संक्रमित पांच मरीज स्वस्थ हो गए। नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा की किट घर पहुंचाई है।
जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 186 हो गई है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर 2123 लोगों की जांच की, जिसमें छह लोग संक्रमित मिले।
मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। पहले से संक्रमित पांच मरीजों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 186 हो गई है।